Category Archives:  Spiritual

राशिफल 05 मई 2019: सूर्य देव की कृपा से इन 05 राशियों का खिल उठेगा भाग्य, जानें अपना भी हाल..

May 04 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 05 मई 2019 का राशिफल क्या कहता है | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ | 
दिन की शुरुआत में आलस्य के चलते कुछ न करने का मन होगा | जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें | लेनदेन में सावधानी रखें | पुराने मित्रों से भेंट होगी | निवेश में लाभ के योग हैं |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज पुराने कार्यों के आंकलन का दिन है, स्वभाव के अनुरूप व्यवहार और कार्य करना आपको भविष्य में सफलता दिलाएगा |
सेहत के मामले में आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपको कुछ निराशा का अनुभव होगा | आप परिस्थितियों से ऊब महसूस करेंगे और स्थान छोड़कर जाने का मन होगा | मन को शांत रखें |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आज आपकी ख्वाहिशें पूरी होने का दिन है | भाग्य आपका साथ देगा | लंबे समय अटकने वाले लंबित कार्य भी आज हो सकते हैं, अपने प्रयासों को जारी रखें |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
रचनात्मकता और नई कार्यशैली आपको नए और बेहतर परिणाम देगी | इससे मन प्रसन्नता से भरा रहेगा और आप आज नए कार्य भी शुरू कर सकते है |



कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
काम की अधिकता आपको थकाएगी, लेकिन कुछ नई जिम्मेदारियों से आपको ख़ुशी होगी | क्योंकि ये आपकी सफलता के नए द्वार खुलने के संकेत हैं |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज यात्रा होने या इसके लिए योजना बनने के योग हैं | आप किसी कार्य करने के बाद सुकून से बैठने के बारे में सोचेंगे, लेकिन नया काम आपके सामने होगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
किसी कीमती वस्तु की खरीदी  हो सकती है | परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है | आज आपके लिए नए अवसर की प्राप्ति के योग बन रहे हैं |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |  
आज आप खुद को जिम्मेदारियों के बोझ में दबा हुआ महसूस करेंगे | कुछ असफलता के कारण मन निराश रह सकता है लेकिन परेशान ना हों, आगे समय अच्छा रहेगा |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
कठोर निर्णय लेने का समय है, आपको अपने अधिकारों को ठीक से समझते हुए उनका उपयोग करना होगा | कोई भी निर्णय लेने से पहले गहराई से विचार करें |


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप एक मजबूत व्यक्ति के रूप में साबित होंगे | भावनात्मक रूप से आप बहुत कठोर रह सकते हैं | अपने गुस्से पर काबू रखें | व्यापार में अच्छे लाभ के योग हैं |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपको नया उत्साह और प्रेरणा मिलेगी | मन में ऊर्जा के संचार से खुश रहेंगे | नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए एकदम सही दिन है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर